मासिक राशिफल 2026

Monthly Horoscope Predictions (मासिक राशिफल) for all Zodiac Signs (Aries to Pisces) for April 2026. Detailed astrological analysis for career, health, relationships, and financial growth in both Hindi and English. Talk to an expert for a better life.

मासिक राशिफल अप्रैल 2026 | Monthly Horoscope in Hindi

Bilingual Edition - Hindi & English

मेष राशि

Aries
Hindi

इस माह मेष राशि के जातकों के लिए मिला-जुला परिणाम प्राप्त होने के संकेत हैं। लग्न में चंद्रमा और शुक्र की युति आपके जीवन में कई सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगी। जीवनसाथी चयन के इच्छुक जातकों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। शुभ फल प्राप्त करने के लिए “ॐ नमः शिवाय” या “शिव शतनाम स्तोत्र” का जप करना अत्यंत लाभकारी रहेगा।

English

This month brings mixed but largely positive outcomes for Aries natives. The conjunction of the Moon and Venus indicates harmony and pleasant relationships. Job seekers or professionals aiming for career advancement will find promising opportunities. It is advised to chant the Shiva Shatnam Stotra regularly.

वृषभ राशि

Taurus
Hindi

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह माह सामान्य रूप से शुभ फलदायी रहेगा। प्रारंभिक समय में कुछ मानसिक उतार-चढ़ाव या निर्णयों में असमंजस का सामना करना पड़ सकता है। कैरियर के दृष्टिकोण से यह माह अत्यंत अनुकूल सिद्ध होगा। दशम भाव में स्थित मंगल ‘कुलदीपक योग’ का निर्माण कर रहा है। शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा माता को गुड़हल का फूल अर्पित करें।

English

This month brings positive and steady growth for Taurus natives. In the beginning, you may experience slight emotional fluctuations. From a career perspective, this period is highly favorable. Mars placed in the tenth house forms the Kuldeepak Yoga, indicating recognition. Offer Hibiscus flowers to Goddess Durga.

मिथुन राशि

Gemini
Hindi

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह माह अत्यंत शुभ और फलदायी रहेगा। आपकी राशि में ही लग्न में बृहस्पति की उपस्थिति गजकेशरी योग का निर्माण कर रही है। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो इस माह करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में संतुलन का माह रहेगा। शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

English

This month promises excellent outcomes for Gemini natives. The presence of Jupiter in your ascendant forms a Gajakeshari Yoga, which helps in completing pending tasks. For those employed, favorable results in career and recognition are expected. Reciting or listening to Vishnu Sahasranama Stotra is highly recommended.

कर्क राशि

Cancer
Hindi

कर्क राशि के जातकों के लिए यह माह सामान्य फलदायी रहेगा। आपकी राशि से द्वितीय भाव में केतु की स्थिति मानसिक उलझन का कारण बन सकती है। परामक्रम भाव का स्वामी मंगल, बुध के साथ अष्टम भाव में स्थित है। सावधानी, धैर्य और संतुलित दृष्टिकोण से इस माह की सभी परिस्थितियों को संभालना संभव है। शुभ फल के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

English

This month will bring moderate results for Cancer natives. Ketu positioned in your second house may cause mental confusion. Mars along with Mercury in the eighth house enhances courage. With patience, caution, and a balanced approach, it is possible to navigate successfully. Recite the Hanuman Chalisa to strengthen results.

सिंह राशि

Leo
Hindi

सिंह राशि के जातकों के लिए यह माह कुछ मानसिक तनाव और असमंजस लेकर आ सकता है। विवाह संबंधित मामलों में यह माह सकारात्मक संकेत दे रहा है। हालांकि, शनि की आठवें भाव में स्थिति यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह देती है। इस समय मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है। शुभ फल के लिए शनि चालीसा का पाठ करें।

English

This month may bring mental stress and a sense of isolation for Leo natives. Marriage-related prospects appear positive this month. However, Saturn positioned in the eighth house warns of potential risks during travel; attentiveness is essential. To enhance auspicious results, reciting Shani Chalisa is highly recommended.

कन्या राशि

Virgo
Hindi

कन्या राशि के जातकों के लिए यह माह शुभ और फलदायी रहेगा। आपकी राशि से दशम भाव में बृहस्पति की उपस्थिति गजकेशरी योग का निर्माण कर रही है। हालांकि, शनि और सूर्य की युति से व्यक्तिगत संबंधों में संघर्ष उत्पन्न हो सकता है। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा। शुभ फल प्राप्त करने के लिए भगवान शिव की पूजा करें।

English

This month brings favorable outcomes for Virgo natives. Jupiter’s presence in your tenth house forms a Gajakeshari Yoga, indicating completion of pending tasks. The conjunction of Saturn and Sun may create challenges in personal relationships. To enhance auspicious results and mental tranquility, worship Lord Shiva.

तुला राशि

Libra
Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए यह माह मिला-जुला फलदायी रहेगा। पंचम भाव में मंगल, बुध और राहु की युति बन रही है, जिससे क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक होगा। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा में रुकावटें देखने को मिल सकती हैं। सकारात्मक सोच बनाए रखना लाभदायक रहेगा। शुभ फल प्राप्त करने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।

English

This month will bring mixed results for Libra natives. The conjunction of Mars, Mercury, and Rahu indicates the need for control over anger. Students may face obstacles or fluctuations in education. Exercising patience in decision-making will be beneficial. Reciting Bajrang Baan is recommended for mental stability.

वृश्चिक राशि

Scorpio
Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह माह मिश्रित फलदायी रहेगा। आपकी राशि के स्वामी मंगल, राहु के साथ चतुर्थ भाव में स्थित हैं, जिससे अंगारक योग का निर्माण होता है। यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय विशेष रूप से अनुकूल है। शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को रोटी खिलाएँ।

English

This month brings mixed results for Scorpio natives. Mars positioned in the fourth house with Rahu forms the Angarak Yoga. This is an especially favorable time for purchasing property or making investments. Students will find the period supportive. To enhance auspicious outcomes, feed bread to a cow.

धनु राशि

Sagittarius
Hindi

धनु राशि के जातकों के लिए यह माह अत्यंत शुभ और फलदायी रहेगा। सप्तम भाव में बृहस्पति की उपस्थिति गजकेशरी योग का निर्माण कर रही है। कैरियर के दृष्टिकोण से यह समय विशेष रूप से अनुकूल है। मान-सम्मान और उच्च पद प्राप्त करने के अवसर बन रहे हैं। शुभ फल प्राप्त करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें या सुनें।

English

This month promises excellent outcomes for Sagittarius natives. Jupiter in your seventh house forms a Gajakeshari Yoga. Career prospects are highly favorable. Opportunities for recognition, respect, and higher positions are present. Recite or listen to the Sundarkand to boost intelligence and success.

मकर राशि

Capricorn
Hindi

मकर राशि के जातकों के लिए यह माह मिला-जुला फलदायी रहेगा। पराक्रम भाव पर शनि की स्थिति आपके साहस और पराक्रम को मजबूत करेगी। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो पदोन्नति के अच्छे अवसर बन रहे हैं। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक रहेगा। शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णुसहस्रनाम का पाठ सुनें।

English

This month will bring mixed results for Capricorn natives. Saturn positioned in your house of courage strengthens your valor. For those employed, chances of promotion and recognition for your work are favorable. Listen to or recite the Vishnu Sahasranama Stotra for mental peace and positive energy.

कुंभ राशि

Aquarius
Hindi

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह माह मिला-जुला फलदायी रहेगा। लग्न में चार ग्रहों की उपस्थिति से जटिल योग बन रहा है। यदि आप प्रॉपर्टी या निवेश के निर्णय लेने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय लाभदायक रहेगा। इस अवधि में क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है। शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान जी को सिंदूर का चोला अर्पित करें।

English

This month will bring mixed results for Aquarius natives. The presence of four planets in your ascendant forms a complex yoga (Jatil Yoga). If you are considering property or investment decisions, this period is favorable. Offer a vermillion cloth to Lord Hanuman to promote courage and mental peace.

मीन राशि

Pisces
Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए यह माह शुभ और फलदायी रहेगा। प्रारंभ में थोड़ी मानसिक अस्थिरता अनुभव हो सकती है, क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती प्रभावी है। सकारात्मक दृष्टिकोण और धैर्य के साथ कार्य करने से सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

English

This month promises favorable results for Pisces natives. In the beginning, you may experience slight mental unrest due to the ongoing Shani Sade Sati. With a positive mindset and patience, all tasks can be accomplished successfully. Recite the Hanuman Chalisa to promote mental peace and successful outcomes.