मासिक राशिफल 2026

Monthly Horoscope Predictions (मासिक राशिफल) for all Zodiac Signs (Aries to Pisces) for August 2026. Detailed astrological analysis for career, health, relationships, and financial growth in both Hindi and English. Talk to an expert for a better life.

मासिक राशिफल अगस्त 2026 | Monthly Horoscope in Hindi

Bilingual Edition - Hindi & English

मेष राशि

Aries
Hindi

मेष राशिवालों के लिए यह माह विशेष लाभदायक सिद्ध होगा। देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के होकर हंस योग और गजकेशरी योग बना रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। चतुर्थ स्थान पर सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। शुभ फल प्राप्त करने के लिए शिवजी की उपासना करें।

English

For Aries natives, this month will bring special gains. Jupiter forms Hansa Yoga and Gajakesari Yoga, ensuring pending tasks are completed. The Sun–Mercury conjunction forms the Budhaditya Yoga, enhancing intellect and authority. Overall, this month blesses you with new opportunities. Worship Lord Shiva for auspicious results.

वृषभ राशि

Taurus
Hindi

वृषभ राशिवालों के लिए यह माह अच्छा एवं प्रगतिदायक रहेगा। चन्द्रमा उच्च राशि का होकर मंगल के साथ लक्ष्मी योग बना रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। जो जातक सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं। शुभ फल प्राप्त करने के लिए शिवजी को दूध अर्पित करें।

English

For Taurus natives, this month brings positive outcomes. With the Moon exalted and Mars forming Lakshmi Yoga, expect financial gains. Students will perform well in competitive exams. For unmarried natives, this period indicates strong marriage prospects. Offer milk to Lord Shiva for auspicious results.

मिथुन राशि

Gemini
Hindi

मिथुन राशिवालों के लिए यह माह अत्यंत सफलतादायक और प्रगतिशील रहेगा। बुध स्वयं अपनी राशि में विराजमान होकर भद्र नामक योग बना रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय पदोन्नति और सम्मान प्राप्ति का है। व्यापारियों के लिए भी यह माह लाभकारी रहेगा। शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि दशरथ कृत स्तोत्र का पाठ करें।

English

For Gemini natives, this month brings remarkable success. With Mercury forming the Bhadra Yoga, your mental strength and confidence will shine. For those in jobs, this period indicates promotion and recognition. Businesspersons can expect steady profits. Recite the Shani Dasharath Krit Stotra for auspicious results.

कर्क राशि

Cancer
Hindi

कर्क राशिवालों के लिए यह माह हर प्रकार से सफलता दिलाने वाला रहेगा। लग्न में देवगुरु वृहस्पति और चन्द्रमा की युति से गजकेशरी योग बन रहा है। भाग्य स्थान पर शनिदेव की उपस्थिति धर्म से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ फल प्राप्त करने के लिए रुद्राभिषेक अवश्य करें।

English

For Cancer natives, this month brings prosperity and fulfillment. The presence of Jupiter and the Moon forming the Gajakesari Yoga indicates that pending tasks will be completed. Peace will prevail at home, and new professional growth opportunities will emerge. Perform Rudrabhishek to Lord Shiva for divine blessings.

सिंह राशि

Leo
Hindi

सिंह राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। चन्द्रमा के साथ केतु की युति आपके मनोबल को प्रभावित कर सकती है। हालांकि सुख भाव का स्वामी मंगल दशम स्थान में स्थित होकर “कुलदीपक योग” बना रहा है, जिससे कैरियर में सफलता मिलेगी। शुभ फल के लिए मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएँ।

English

For Leo natives, this month brings mixed results. The conjunction of the Moon and Ketu may weaken your confidence. However, Mars in the tenth house forming the Kuldeepak Yoga will strengthen your career and bring recognition. To attract positive results, offer a sacred robe (chola) to Lord Hanuman on Tuesday.

कन्या राशि

Virgo
Hindi

कन्या राशिवालों के लिए यह माह हर प्रकार से शुभ और लाभकारी रहेगा। शुक्र ग्रह चन्द्रमा के साथ लग्न में स्थित होकर निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बना रहे हैं। कैरियर और व्यवसाय में उन्नति के शुभ संकेत मिल रहे हैं। शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें एवं लाल मसूर दाल का दान करें।

English

For Virgo natives, this month promises overall positivity. The association of Venus with the Moon in the ascendant enhances your clarity of thought. Family life will remain peaceful and fulfilling. Professional growth looks strong. Visit Lord Hanuman’s temple on Tuesday and donate red lentils to attract auspicious results.

तुला राशि

Libra
Hindi

तुला राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। पंचम स्थान पर राहु विराजमान होकर विद्यार्थियों के लिए शिक्षा में उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहा है। दशम भाव पर देवगुरु वृहस्पति अपनी उच्च राशि में बैठकर हंस योग बना रहे हैं। शुभ फल प्राप्त करने के लिए “आदित्यहृदय स्तोत्र” का पाठ करें।

English

For Libra natives, this month brings mixed outcomes. Rahu in the fifth house may cause fluctuations in studies for students. However, Jupiter in the tenth house, forming a Hamsa Yoga, will strengthen your career. To enhance positivity and protection, recite the “Aditya Hridaya Stotra.”

वृश्चिक राशि

Scorpio
Hindi

वृश्चिक राशिवालों के लिए यह माह सामान्य एवं मिला-जुला फल लेकर आएगा। सुख भाव का स्वामी शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में बैठकर केंद्र-त्रिकोण राजयोग बना रहा है। जो जातक नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें सफलता के योग बन रहे हैं। शुभ फल प्राप्त करने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

English

For Scorpio natives, this month brings average to moderate results. Saturn positioned in its own trine forms a powerful Raja Yoga, ensuring professional growth. Those seeking a job change or promotion may find positive opportunities this month. Recite the “Shiva Chalisa” to attract auspicious outcomes.

धनु राशि

Sagittarius
Hindi

धनु राशिवालों के लिए यह माह सफलता और प्रगति का संकेत दे रहा है। शनि ग्रह अपने मित्र की राशि में विराजमान होकर सुख-सुविधाओं में वृद्धि करायेगा। बुध भद्र नामक योग का निर्माण कर रहा है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

English

For Sagittarius natives, this month promises success and steady growth. Saturn positioned in the fourth house enhances your comforts and domestic happiness. Mercury forms the Bhadra Yoga, which signifies auspicious developments in your professional spheres. Recite the Hanuman Chalisa regularly for positive energy.

मकर राशि

Capricorn
Hindi

मकर राशिवालों के लिए यह माह अत्यंत शुभ और प्रगतिशील रहने वाला है। चन्द्रमा और देवगुरु बृहस्पति एक विशेष गजकेशरी योग का निर्माण कर रहे हैं। सुख भाव के स्वामी मंगल ग्रह पंचम स्थान पर विराजमान हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना आवश्यक है। शुभ फल के लिए गरीबों को चावल का दान करें।

English

For Capricorn natives, this month brings prosperity. With the Moon and Jupiter forming the auspicious Gajakesari Yoga, expect career growth. Take care of your diet and health, and avoid lending cash to anyone this month. Donate rice to the poor to enhance auspicious results and bring peace.

कुंभ राशि

Aquarius
Hindi

कुम्भ राशिवालों के लिए यह माह मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। लग्न में चन्द्रमा के साथ राहु की युति मानसिक अशांति उत्पन्न कर सकती है। किंतु मंगल सुख स्थान में बैठकर सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत दे रहे हैं। शुभ फल प्राप्त करने के लिए मंगलवार को लाल मसूर दाल का दान करें।

English

For Aquarius natives, this month begins with mental restlessness. The conjunction of the Moon and Rahu may bring confusion. However, Mars will bring domestic peace. With Saturn’s final phase of Sade Sati active, maintain patience. Donate red lentils on Tuesday to attract auspicious results.

मीन राशि

Pisces
Hindi

मीन राशिवालों के लिए यह माह मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहेगा। चन्द्रमा के साथ शनि देव की युति होकर विषनाम योग का निर्माण कर रही है। हालाँकि, देवगुरू वृहस्पति पंचम भाव में उच्च राशि का होकर केंद्र त्रिकोण राजयोग बना रहे हैं। शुभ फल प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

English

For Pisces natives, this month may bring mental unrest, as Saturn and Moon conjoin forming the Vishnam Yoga. However, Jupiter forms a Kendra-Trikona Raj Yoga, ensuring educational growth and career advancement. Recite the Hanuman Chalisa daily to balance Saturn’s influence and bring peace.