Our Location
Maa Savitri Jyotish Anushandhan Kendra, near Gauri Shankar Apt. Ali Yavar Jung, Premier Colony, Kurla, Mumbai, Maharashtra 400070
Bilingual Edition - Hindi & English
मेष राशिवालों के लिए यह माह अच्छी सफलता और तरक्की लेकर आ रहा है। केंद्र में चन्द्रमा लग्न में तथा चतुर्थ भाव में देवगुरू वृहस्पति बैठकर गजकेशरी योग बना रहे हैं। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होने के संकेत हैं। सूर्य और बुध की युति होकर बुधादित्य योग बना रही है, जिससे बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। शुभ फल प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करें।
For Aries natives, this month promises success and progress. With the Moon and Jupiter forming a Gajakesari Yoga, long-pending tasks will be completed smoothly. The Sun–Mercury conjunction creates a Budhaditya Yoga, boosting your intelligence and communication skills. To strengthen auspicious outcomes, offer water to the Sun daily.
वृषभ राशिवालों के लिए यह माह सफलता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। चन्द्रमा उच्च राशि का होकर आपके मनोबल को सुदृढ़ बनाएगा। हालाँकि, शुक्र नीच राशि में स्थित होकर संतान सुख या शिक्षा में थोड़ी बाधा उत्पन्न कर सकता है। जो जातक नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें शुभ संकेत मिल रहे हैं। शुभ फल के लिए गुरुवार को “विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र” का पाठ करें।
For Taurus natives, this month brings confidence, stability, and success. The Moon exalted in your sign strengthens your determination. However, Venus in its debilitated sign may cause slight disturbances in academic focus. For professionals, this is an auspicious time. Recite or listen to the “Vishnu Sahasranama Stotra” regularly to attract auspicious outcomes.
मिथुन राशिवालों के लिए यह माह सफलता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेगा। लग्न में चन्द्रमा के साथ मंगल ग्रह की युति लक्ष्मी योग का निर्माण कर रही है। दशम भाव में शनि आपके कैरियर को स्थिरता प्रदान करेंगे। सूर्य और बुध की युति बुधादित्य योग बना रही है, जो योजनाओं के सफल निष्पादन का संकेत है। शुभ फल के लिए प्रतिदिन “हनुमान चालीसा” का पाठ करें।
For Gemini natives, this month promises prosperity, success, and mental strength. The conjunction of Moon and Mars forms a Lakshmi Yoga. Saturn positioned in your tenth house will stabilize your career and bring professional growth. Sun and Mercury form the Budhaditya Yoga, giving renewed energy. Recite the Hanuman Chalisa daily.
कर्क राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला परिणाम लेकर आयेगा। माह के प्रारम्भ में चन्द्रमा के साथ देवगुरू वृहस्पति की युति गजकेशरी योग का निर्माण कर रही है। विद्यार्थियों के लिए यह समय उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विशेष अनुकूल है। हालाँकि मंगल बारहवें भाव में होकर खर्चों में वृद्धि करा सकता है। शुभ फल के लिए हनुमान जी को लाल वस्त्र चढ़ाएं और बजरंग बाण का पाठ करें।
For Cancer natives, this month will bring mixed yet positive results. The conjunction of the Moon and Jupiter creates the Gajakesari Yoga. Students will find this favorable for higher studies. However, Mars positioned in your twelfth house may increase expenditures, so financial discipline is advised. Offer red cloth to Lord Hanuman and recite the Bajrang Baan.
सिंह राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला फल लेकर आयेगा। लग्न में सूर्य के साथ बुध की युति बुधादित्य योग का निर्माण कर रही है। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सप्तम स्थान में राहु की स्थिति वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद उत्पन्न कर सकती है। केतु की दृष्टि के कारण अति-आत्मविश्वास से बचें। शुभ फल के लिए प्रतिदिन सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करें।
For Leo natives, this month brings mixed yet progressive results. The Sun-Mercury conjunction forms the Budhaditya Yoga, a powerful combination for growth. However, Rahu in the seventh house may create minor misunderstandings with your partner. The influence of Ketu may lead to impulsive decisions. Offer water to the Sun every morning.
कन्या राशिवालों के लिए यह माह सामान्य किन्तु स्थिर परिणाम लेकर आयेगा। देवगुरू वृहस्पति अपने उच्च राशि में स्थित होकर आय में वृद्धि के संकेत दे रहे हैं। दशम भाव में मंगल ग्रह की स्थिति से कुलदीपक नामक योग बन रहा है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए यह समय बहुत शुभ है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। शुभ फल के लिए “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें।
For Virgo natives, this month brings steady and favorable outcomes. Jupiter is placed in his exalted sign, ensuring financial growth. With Mars positioned in the tenth house, forming the Kuldeepak Yoga, your career prospects will improve. Property investments will be highly favorable. Offer water to the Sun daily while chanting “Om Ghrini Suryaya Namah.”
तुला राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। पंचम स्थान पर राहु की स्थिति शिक्षा में भ्रम उत्पन्न कर सकती है। जो जातक शिक्षा पूरी कर चुके हैं, उनके लिए यह समय नौकरी के अवसर लेकर आएगा। भाग्येश बुध ग्रह, सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य योग बना रहे हैं। शुभ फल प्राप्त करने के लिए आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें।
For Libra natives, this month brings mixed results. Students must focus deeply, as Rahu in the fifth house may cause distraction. Those who have completed their studies may find promising job opportunities. Mercury conjoined with Sun forms the Budhaditya Yoga, enhancing your intellect. Recite the Aditya Hridaya Stotra and offer water to the Sun daily.
वृश्चिक राशिवालों के लिए यह माह सामान्य फल लेकर आएगा। चतुर्थ भाव में राहु की स्थिति विशेष रूप से माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव ला सकती है। दशम भाव में सूर्य और बुध का बुधादित्य योग बन रहा है, जो कैरियर और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला है। यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें। शुभ फल के लिए प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
For Scorpio natives, this month brings moderate results. Rahu in the fourth house may affect your mother’s health, so extra care is advised. Avoid taking or giving loans. Sun and Mercury positioned in your tenth house form the Budhaditya Yoga, ensuring career success and recognition. Recite the Vishnu Sahasranama Stotra daily for auspicious results.
धनु राशिवालों के लिए इस माह सफलता और शुभ परिणाम लेकर आयेगा। लग्नेश अष्टम स्थान में उच्च राशि में विराजमान होकर आपके गुप्त शत्रुओं पर विजय दिलाएंगे। देवगुरु वृहस्पति अष्टम स्थान से स्वास्थ्य और आत्मविश्वास में वृद्धि कर रहे हैं। शनि की ढैय्या आपके ऊपर प्रभाव डाल रही है, अतः कार्यों को जल्दबाज़ी में न करें। शुभ फल के लिए श्री हनुमान जी को चोला चढ़ाएँ।
For Sagittarius natives, this month brings positive outcomes and hidden strength. The Ascendant lord positioned exalted in the eighth house may draw you toward spiritual practices. Jupiter’s fifth aspect blesses you with good health. Since Saturn’s Dhāyiyā phase is active, proceed carefully. Offer a red robe (chola) to Lord Hanuman on Tuesday.
मकर राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला परिणाम लेकर आयेगा। तृतीय स्थान पर शनि देव आपके धैर्य और आत्मबल को बढ़ाएंगे। कुछ गुप्त शत्रु आपके मार्ग में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। सप्तम स्थान पर देवगुरु वृहस्पति बैठकर हंस नामक राजयोग बना रहे हैं, जो व्यापारिक लोगों के लिए लाभ लाएगा। शुभ फल के लिए ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करें।
For Capricorn natives, this month brings mixed but progressive results. Saturn positioned in your third house will let your courage rise. Hidden rivals may try to create hurdles, so remain alert. Jupiter’s placement forms the auspicious Hansa Yoga, promoting success in partnerships. Visit Lord Hanuman’s temple on Tuesday or Saturday.
कुम्भ राशिवालों के लिए यह माह मानसिक उतार-चढ़ाव लेकर आयेगा। लग्न में राहु और चन्द्रमा की युति से चन्द्रग्रहण योग बन रहा है। किसी भी निर्णय को जल्दबाज़ी में न लें। लग्नेश शनि देव द्वितीय भाव में बैठकर आपको आर्थिक स्थिरता प्रदान करेंगे। छठे स्थान पर उच्च के वृहस्पति बैठकर आपके शत्रुओं पर विजय दिलाएंगे। शुभ फल के लिए हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें।
For Aquarius natives, this month may bring mental unrest due to the Rahu–Moon conjunction forming a Lunar Eclipse Yoga. Avoid impulsive decisions. However, your ruling planet Saturn placed in the second house ensures financial steadiness. Jupiter’s exalted position indicates victory over opponents. Recite the Hanuman Chalisa three times on Tuesdays.
मीन राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला परिणाम लेकर आयेगा। लग्न में शनि और चन्द्रमा की युति से विषनाम योग बन रहा है। मनोबल कमजोर हो सकता है। हालाँकि, देवगुरू वृहस्पति पंचम भाव में उच्च राशि का होकर केंद्र-त्रिकोण राजयोग बना रहे हैं। भाग्य आपका साथ देगा। शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। शुभ फल के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
For Pisces natives, this month may bring mixed results. The conjunction of Saturn and Moon forms a Vishnaam Yoga, which may cause mental unrest. However, Jupiter forms a powerful Kendra–Trikon Raj Yoga, blessing you with educational success. With Saturn’s Sade Sati influencing your chart, hard work is essential. Recite the Hanuman Chalisa daily.