Our Location
Maa Savitri Jyotish Anushandhan Kendra, near Gauri Shankar Apt. Ali Yavar Jung, Premier Colony, Kurla, Mumbai, Maharashtra 400070
Bilingual Edition - Hindi & English
मेष राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला फल लेकर आएगा। आपको प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। केतु और वृहस्पति की युति विद्यार्थियों के लिए शिक्षा में बाधाएँ ला सकती है। कैरियर की दृष्टि से यह माह सकारात्मक परिणाम देगा, नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के योग हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। शुभ फल के लिए प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।
For Aries natives, this month brings mixed results. You may meet influential people. The conjunction of Ketu and Jupiter may cause distractions in studies, so students should focus. Career-wise, things look favorable with chances of promotion. Control unnecessary expenses to maintain financial stability. Offer water to the Sun daily and recite the “Aditya Hridaya Stotra.”
वृषभ राशिवालों के लिए यह माह सामाजिक सेवा एवं सम्मान प्राप्ति के अवसर लेकर आएगा। मंगल ग्रह पारिवारिक सुख में वृद्धि का संकेत दे रहा है। देवगुरू वृहस्पति का केंद्र में स्थित होकर गजकेशरी योग बनाना अत्यंत शुभ है। यदि आप प्रॉपर्टी निवेश का निर्णय लेना चाह रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। शुभ फल प्राप्त करने के लिए मछलियों को चारा डालें और जरूरतमंदों की सहायता करें।
For Taurus natives, this month brings opportunities for social recognition. The placement of Mars indicates happiness and domestic prosperity. With Jupiter forming a Gajakesari Yoga, unfinished tasks will be completed. If planning property investment, now is a good time to move forward. Feed fish and help the needy for auspicious results.
मिथुन राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला लेकिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बुध का केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाना यह संकेत देता है कि आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कैरियर के दृष्टिकोण से समय अनुकूल रहेगा, प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। केतु थोड़ी अस्थिरता उत्पन्न कर सकता है। शुभ फल के लिए रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
For Gemini natives, this month brings mixed yet favorable results. Mercury forming a Kendra-Trikona Rajyoga indicates strong mental clarity and creativity. Career-wise, this is a promising period with high chances of promotion. Ketu may cause moments of doubt, but Mars’ influence will empower your confidence. Recite the “Ram Raksha Stotra.”
कर्क राशिवालों के लिए यह माह सुखद परिणाम देने वाला रहेगा। शुक्र का मालव्य योग निर्माण करना संकेत देता है कि आप सुख, वैभव और सफलता प्राप्त करेंगे। केतु आपके विचारों में अस्थिरता उत्पन्न कर सकता है, इसलिए किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। विवाह के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। शुभ फल के लिए भगवान शिव को बेलपत्र और जल अर्पित करें।
For Cancer natives, this month brings moderate yet pleasant outcomes. Venus forms the Malavya Yoga, enhancing comfort and prosperity. Ketu might create temporary confusion, so avoid hasty decisions. Meanwhile, Saturn strengthens your destiny. Those seeking a life partner will find this time auspicious. Offer Bel leaves and pure water to Lord Shiva.
सिंह राशिवालों के लिए यह माह अच्छी सफलता और सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है। देवगुरू वृहस्पति और चन्द्रमा की युति से गजकेशरी योग बन रहा है, जिससे आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। राहु के कारण जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। शुभ फल प्राप्त करने के लिए ‘संकटनाशन स्तोत्र’ का पाठ करें।
For Leo natives, this month promises success and progress. With Jupiter and Moon forming the Gajakesari Yoga, your pending tasks will be completed. However, Rahu may cause disagreements with your partner, so patience is essential. The Lakshmi Yoga brings financial growth. Keep anger in check. Recite the Sankat Nashan Stotra.
कन्या राशिवालों के लिए इस माह स्थिर परिणाम लेकर आएगा। बुध आपकी वाणी को मधुर और प्रभावशाली बनाएगा। शनि देव आपके जीवनसाथी के साथ तालमेल को सुदृढ़ करेंगे और वैवाहिक जीवन में स्थिरता लायेंगे। सूर्य का पराक्रम भाव में होना आपके आत्मविश्वास और साहस को बढ़ाएगा। अत्यधिक आत्मविश्वास या अहंकार से बचें। शुभ फल प्राप्त करने के लिए ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करें।
For Virgo natives, this month brings steady results. Mercury enhances your speech, helping you gain respect. Saturn strengthens your marital bond, ensuring balance and understanding. In career, cooperation with others will bring beneficial outcomes. The Sun enhances your courage, but avoid arrogance. Recite the Hanuman Chalisa.
तुला राशिवालों के लिए यह माह सामान्य किंतु स्थिर परिणाम लेकर आएगा। शुक्र मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। शनि देव कर्ज से मुक्ति और स्वास्थ्य में सुधार का संकेत दे रहे हैं। इस माह आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। शुभ फल प्राप्त करने के लिए मंगलवार को शनि मंदिर जाकर लाल मसूर दाल दान करें।
For Libra natives, this month brings balanced yet steady outcomes. Venus blesses you with charm and success through the Malavya Yoga. Saturn indicates freedom from debts and improvement in health. Beware of hidden enemies this month; maintain secrecy in your important plans. Donate red lentils at a Shani temple on Tuesday.
वृश्चिक राशिवालों के लिए यह माह उत्साह और सफलता से भरा रहेगा। मंगल दशम भाव में विराजमान होकर कुलदीपक योग का निर्माण कर रहे हैं, जो कैरियर में उन्नति का संकेत है। बुजुर्गों का आशीर्वाद भाग्यवर्धक रहेगा। देवगुरू वृहस्पति के प्रभाव से गजकेशरी योग बन रहा है, जो सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। क्रोध से बचें। शुभ फल के लिए प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें।
For Scorpio natives, this month promises progress, recognition, and success. Mars forms the Kuldeepak Yoga, signifying career advancement. The blessings of elders will guide you toward stability. Students will see strong academic results as Jupiter creates the Gajakesari Yoga. Avoid anger or haste. Recite the “Bajrang Baan” daily.
धनु राशिवालों के लिए यह माह मिश्रित परिणाम लेकर आया है। राहु की स्थिति आपके साहस और पराक्रम को बढ़ा रही है। शनि आपके सुख-सुविधाओं और अचल संपत्ति को मजबूत कर रहा है। वृहस्पति और केतु की युति भाग्य को कमजोर बना सकती है, अधिक परिश्रम करना होगा। कैरियर में प्रगति के संकेत हैं। शुभ फल प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
For Sagittarius natives, this month brings mixed yet meaningful outcomes. Rahu boosts your confidence to take bold initiatives. Saturn strengthens your comforts and real estate prospects. Jupiter’s conjunction with Ketu may temporarily dampen luck, demanding extra persistence. Rely on your effort more than luck. Recite or listen to the “Ram Raksha Stotra.”
मकर राशिवालों के लिए यह माह सामान्य किन्तु प्रगतिशील रहेगा। आपके साहस, आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व में वृद्धि होगी। शुक्र कैरियर भाव को सशक्त बना रहा है, रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। व्यापार में विकास और लाभ के संकेत मिल रहे हैं। मालव्य योग आपके जीवन में सुख, समृद्धि लाएगा। शुभ फल के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
For Capricorn natives, this month brings steady progress and balanced results. Your confidence and willpower will increase. Venus strengthens your career sector, bringing success especially for those involved in creative industries. The Malavya Yoga blesses you with comfort, prosperity, and stability. Recite the Hanuman Chalisa daily.
कुम्भ राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। चन्द्रमा और राहु की युति मानसिक अस्थिरता की भावना उत्पन्न कर सकती है। शनि आपकी वाणी को संयमित और प्रभावशाली बनाएंगे। परिवार में मांगलिक या शुभ कार्यों के योग बन रहे हैं। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है, अतः बड़ों का सम्मान करें। शुभ फल प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन शिवजी का जलाभिषेक करें।
For Aquarius natives, this month brings mixed results. The Moon and Rahu conjunction may cause mental confusion and emotional restlessness. Saturn helps you maintain discipline in speech and ensures financial growth. Auspicious family celebrations may take place. Avoid overthinking or ego-driven decisions. Perform daily Jalabhishek to Lord Shiva.
मीन राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। चन्द्रमा और शनिदेव की युति विषनाम योग का निर्माण कर रही है, जिससे मानसिक तनाव देखा जा सकता है। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है, इसलिए कार्य पूरे होने में विलंब संभव है। अपने नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। शुभ फल के लिए शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।
For Pisces natives, this month brings mixed outcomes. The conjunction of Moon and Saturn forms the Vishnam Yoga, which may cause mental restlessness. With Saturn’s Sade Sati ongoing, there might be delays in achieving your goals, but patience will lead to success. Avoid overthinking. Offer sesame oil to Lord Shani in a temple on Saturday.