Our Location
Maa Savitri Jyotish Anushandhan Kendra, near Gauri Shankar Apt. Ali Yavar Jung, Premier Colony, Kurla, Mumbai, Maharashtra 400070
Bilingual Edition - Hindi & English
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ वर्ष का प्रारम्भिक माह आपके लिए बहुत ही शुभ और सकारात्मक संकेत लेकर आ रहा है। मंगल भाग्य भाव में स्थित होकर केन्द्र-त्रिकोण योग का निर्माण कर रहे हैं, जो जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा। नौकरी या सेवा क्षेत्र में उन्नति का अवसर है। हालाँकि, शनि की साढ़ेसाती का प्रारंभ हो चुका है, इसलिए संयम बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए यह समय अध्ययन के क्षेत्र में सफलता का संकेत दे रहा है।
The New Year begins with auspicious and positive vibrations for you. Your ruling planet Mars is positioned in the house of fortune, forming a powerful Kendra-Trikona Yoga, which will bring renewed energy and progress. For professionals, this month brings opportunities for growth and recognition. However, Saturn’s Sade Sati has begun, so stay disciplined and patient. Students will find this period highly supportive for learning and academic success.
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ वर्ष का पहला माह आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। भाग्येश एवं कर्मेश शनि लाभ भाव में स्थित होकर आपके करियर और आर्थिक पक्ष को मजबूत करेंगे। हालांकि, मंगल अष्टम भाव में स्थित होकर दुर्घटना या थकान की संभावना दर्शा रहे हैं, अतः वाहन चलाते समय सतर्क रहें। गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें। मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल किसी सफाईकर्मी को दान करें।
With the blessings of the New Year, the month begins on a highly favorable note. Your fortune lord and karma lord Saturn are positioned in the house of gains, bringing financial growth and professional success. However, Mars in the eighth house signals possible obstacles; drive carefully and avoid unnecessary arguments. Stay alert to hidden enemies. Offer red lentils (Masoor Dal) to a sanitation worker on Tuesday for auspicious results.
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ वर्ष का पहला माह आपके लिए अत्यंत शुभ और उन्नति दायक रहेगा। देवगुरु बृहस्पति चन्द्रमा के साथ विराजमान होकर गज-केशरी योग का निर्माण कर रहे हैं। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। जो जीवन साथी की तलाश में हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है। व्यापार और करियर के दृष्टिकोण से भी यह माह प्रगति का रहेगा। शुभ समय का लाभ उठाने के लिए प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ या श्रवण करें।
The New Year begins with auspicious and progressive energies. Your sign is blessed by Devguru Jupiter and the Moon, forming the highly beneficial Gaj-Kesari Yoga. This promises prosperity and the fulfillment of long-pending tasks. For those seeking a life partner, this month brings favorable opportunities. Professionally, this is a period of expansion. Listen to or recite the Vishnu Sahasranama to strengthen these positive energies.
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ यह माह आपके जीवन में नई संभावनाएँ लेकर आ रहा है। कुटुंब भाव में केतु की स्थिति आपको मानसिक अस्थिरता दे सकती है, इसलिए कम और सोच-समझकर बोलें। छठे भाव में मंगल का स्थित होना शत्रुहंता योग का निर्माण कर रहा है; शत्रु आपको पराजित नहीं कर पाएंगे। भाग्य भाव में शनि आपके जीवन में स्थायित्व लाएगा। इस माह गुरुवार के दिन चना दाल और गुड़ गाय को खिलाना शुभ रहेगा。
The New Year brings promising beginnings and new opportunities. The presence of Ketu in your house of family may cause occasional misunderstandings, so think carefully before expressing yourself. Mars in your sixth house forms the powerful Shatru-Hanta Yoga, ensuring no opponent can harm you. Saturn will strengthen your destiny. Feed chickpeas (chana dal) and jaggery (gur) to a cow on Thursdays for auspicious blessings.
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ वर्ष का प्रारम्भिक माह आपके लिए नई संभावनाएँ लेकर आ रहा है। केतु और चन्द्रमा की युति भ्रम उत्पन्न कर सकती है, मानसिक अस्थिरता को हावी न होने दें। अनावश्यक खर्चों से बचें, अन्यथा कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। नए प्रोजेक्ट की योजना बना रहे हैं, तो सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। शनि की ढैय्या का प्रभाव प्रारम्भ हो चुका है। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें。
The New Year begins with new hopes and opportunities. With Ketu and the Moon conjoining, you may experience confusion. Avoid overthinking and let clarity guide you. The stars suggest avoiding unnecessary expenses to prevent financial strain. If you begin a new project with firm determination, success is guaranteed. Saturn’s Dhaya phase has begun, requiring extra effort. Recite the Hanuman Chalisa for spiritual strength.
नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ वर्ष की शुरुआत आपके लिए शुभ रहने वाली है। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने के लिए यह माह अत्यंत उपयोगी रहेगा। चन्द्रमा और बृहस्पति के प्रभाव से गज-केशरी योग बन रहा है, जो महत्वपूर्ण परियोजनाओं में सफलता दिलाएगा। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है क्योंकि अचानक खर्च की संभावना है। इस माह गुरुवार को गाय को केले का भोग लगाना अत्यंत लाभकारी रहेगा。
The New Year begins on a positive and promising note. This month is especially favorable for property-related decisions or investments. The conjunction of Jupiter and the Moon forms the auspicious Gaj-Kesari Yoga, supporting the completion of pending tasks. However, it is essential to control unnecessary expenses due to Ketu's placement. Feeding bananas to a cow on Thursday will enhance planetary blessings.
नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ वर्ष का प्रारम्भिक माह आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आ रहा है। मंगल की पराक्रम भाव में स्थिति आपके साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। आर्थिक दृष्टि से यह माह लाभदायक रहेगा, आय में वृद्धि होगी। किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए अपनी वाणी पर संयम रखना अत्यंत आवश्यक है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अपने दिनचर्या में विष्णु सहस्रनाम का पाठ शामिल करें。
The New Year begins with renewed energy and enthusiasm. Mars is positioned in the house of courage, enhancing your confidence and determination to achieve goals. Financially, this month is favorable with likely income increases. However, it is important to maintain control over your speech. Be cautious of hidden enemies or unexpected obstacles. Incorporate the Vishnu Sahasranama into your daily routine.
नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ वर्ष का पहला माह आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। लग्न भाव के स्वामी का धन भाव में स्थित होना आर्थिक दृष्टि से लाभ प्रदान करेगा। इस माह क्रोध पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। नियमित रूप से श्री सुक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा。
The New Year begins with mixed energies. The placement of your ascendant lord in the house of wealth provides opportunities for financial growth. It is essential to control your temper and avoid disputes. Students preparing for competitive exams will find this period particularly favorable. The Budh-Aditya Yoga provides the strength to complete pending tasks. Recite or listen to the Shri Suktam regularly.
नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ वर्ष का पहला माह अत्यंत उन्नति दायक रहेगा। मंगल, सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण कर रहे हैं। बृहस्पति और चन्द्रमा के प्रभाव से गज-केशरी योग बन रहा है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय अत्यंत अनुकूल है। व्यावसायिक कार्यों में अनुशासन बनाए रखें। शुभ फल प्राप्ति के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना अत्यंत लाभकारी रहेगा。
The New Year begins with highly progressive energies. Mars, Sun, and Mercury form the Budh-Aditya Yoga. Additionally, Jupiter and the Moon create the Gaj-Kesari Yoga, favoring the completion of pending tasks. This is an ideal period for property purchases or investments. Maintain discipline in personal and professional matters. Offering Durva grass to Lord Ganesha will bring success in your ventures.
नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ यह माह मकर राशि वालों के लिए विशेष लाभदायक रहेगा। शनि पराक्रम भाव में स्थित हैं, जिससे आपके साहस और ऊर्जा में वृद्धि होगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। बारहवें भाव के स्वामी गुरु छठे भाव में हैं, इसलिए गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। सूर्य बारहवें भाव में स्थित है, जिससे अचानक आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा。
This month is particularly favorable for Capricorn natives. Saturn is positioned in the house of courage, boosting your energy and determination to complete pending tasks. Jupiter is in the sixth house, so remain cautious of hidden enemies. The Sun forms a favorable Vipreet Raj Yoga, suggesting sudden gains in income. Reciting the Vishnu Sahasranama daily will enhance fortune.
नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ इस माह कुम्भ राशि वालों को मिला-जुला फल मिलेगा। चन्द्रमा के साथ राहु की स्थिति मानसिक एकाग्रता को कमजोर कर सकती है। हालांकि, शनि का धन भाव में होना आय में वृद्धि और स्थायित्व प्रदान करेगा। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव जारी है, इसलिए अनुशासन में कोई कमी न होने दें। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। कबूतर को चारा देना अत्यंत लाभकारी उपाय है。
This month brings mixed results for Aquarius natives. The Moon along with Rahu may reduce focus and concentration. However, Saturn positioned in the house of wealth will enhance income and provide stability. Shani’s Sade Sati is ongoing, so respect for elders and adherence to discipline is essential. Students preparing for exams are likely to succeed. Feeding pigeons is an auspicious act.
नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ मीन राशि वालों के लिए यह प्रारंभिक माह अत्यंत लाभकारी रहेगा। अधूरे कार्यों को पूर्ण करने और नए अवसर प्राप्त करने का समय है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। व्यापार में उन्नति होगी। शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए संयम और अनुशासन बनाए रखें। शनिवार को हनुमान जी के दर्शन और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा。
The beginning of the New Year is highly favorable for Pisces natives. This month provides opportunities to complete pending tasks and initiate new ventures. If planning to purchase property, this period is ideal. Career and business prospects are favorable. Shani’s Sade Sati continues, so maintain discipline. Visit Lord Hanuman on Saturdays and recite the Hanuman Chalisa daily.