मासिक राशिफल 2026

Monthly Horoscope Predictions (मासिक राशिफल) for all Zodiac Signs (Aries to Pisces) for February 2026. Detailed astrological analysis for career, health, relationships, and financial growth in both Hindi and English. Talk to an expert for a better life.

मासिक राशिफल फरवरी 2026 | Monthly Horoscope in Hindi

Bilingual Edition - Hindi & English

मेष राशि

Aries
Hindi

मेष राशिवालों के लिए यह माह विशेष लाभदायक रहेगा। आपकी राशि का स्वामी मंगल उच्च राशि में दशम भाव पर स्थित होकर कुल दीपक योग बना रहा है। इस योग के कारण प्रॉपर्टी लेने या नए निवेश के लिए अनुकूल समय है। परिवार में मांगलिक कार्य भी संपन्न होंगे। दशम भाव पर सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है, जो आपके कार्यक्षेत्र में विकास और सफलता का संकेत देता है। अविवाहित लोग जीवनसाथी चयन के लिए उपयुक्त समय पा सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह माह लाभदायक रहेगा। सभी कार्यों में सफलता और जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा।

English

This month is highly auspicious for Aries natives. Mars, your ruling planet, is in its exalted sign in the tenth house, forming the Kula Deepak Yoga. This makes it a favorable period for property investments or acquisitions. Auspicious family events are also indicated. The conjunction of Sun and Mercury in the tenth house forms Budh-Aditya Yoga, ensuring success in professional endeavors. Unmarried individuals may find this period favorable for selecting a life partner. Business ventures are likely to prosper. To enhance overall success and prosperity, regularly reciting the Hanuman Chalisa is highly recommended.

वृषभ राशि

Taurus
Hindi

वृषभ राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला फल देगा। सप्तम भाव का स्वामी मंगल उच्च राशि में बैठकर केंद्र-त्रिकोण राजयोग बना रहा है। इससे अधूरे कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। व्यापारियों के लिए व्यापार वृद्धि और नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। भाग्य और दशम भाव का स्वामी शनि लाभ भाव में स्थित है, जिससे मेहनत का पूरा फल मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और यात्रा में सतर्क रहें। शुभ फल प्राप्ति के लिए शिवजी को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

English

For Taurus natives, this month will yield mixed results. Mars, the ruler of the seventh house, is exalted and forming the Kendra-Trikon Raj Yoga, which ensures that pending tasks will be completed successfully. Business activities are expected to grow, and professionals may find opportunities for promotion. Saturn’s placement in the house of gains promises results based on your hard work. Take care of health and exercise caution during travel. Offering water to Lord Shiva will enhance auspicious results and bring positive energy to your efforts.

मिथुन राशि

Gemini
Hindi

मिथुन राशिवालों के लिए यह माह विशेष लाभदायक रहेगा। देवगुरु बृहस्पति और चन्द्रमा की युति से गजकेशरी योग बन रहा है। भाग्य भाव का स्वामी शनि दशम भाव पर स्थित है। पराक्रम भाव पर केतु और भाग्य भाव पर राहु की स्थिति से उतार-चढ़ाव संभव हैं। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें, सफलता निश्चित मिलेगी। संतान संबंधी लाभ और भाग्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। शुभ फल के लिए मंगलवार को लाल मसूर दाल का दान करें।

English

This month is highly favorable for Gemini natives. Jupiter and the Moon are forming Gaj-Kesari Yoga, while Saturn, the ruler of the house of fortune, is positioned in the tenth house, enhancing your luck. Ketu in the house of courage and Rahu in the house of fortune may create fluctuations, but with a positive mindset, success is assured. Jupiter’s fifth aspect on the fifth house indicates gains related to children and creativity. To enhance auspicious results, donate red lentils (masoor dal) on Tuesdays.

कर्क राशि

Cancer
Hindi

कर्क राशिवालों के लिए यह माह लाभदायक रहेगा। द्वितीय भाव पर केतु की स्थिति कन्फ्यूजन पैदा कर सकती है। सकारात्मक सोच से कार्य करने पर सफलता सुनिश्चित होगी। सप्तम भाव पर सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे, नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और व्यापार में वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी रखें। शुभ फल प्राप्ति के लिए शिवजी को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा。

English

Cancer natives will find this month favorable. Ketu in the second house may create some confusion, but maintaining a positive outlook ensures success. The Sun and Mercury in the seventh house form Budh-Aditya Yoga, helping complete pending tasks. Promotions in employment and business growth are indicated. Travel cautiously to avoid accidents. Offering water to Lord Shiva will strengthen auspicious outcomes.

सिंह राशि

Leo
Hindi

सिंह राशिवालों के लिए यह माह मानसिक चुनौतियाँ ला सकता है। लग्न में चन्द्रमा के साथ केतु की युति मानसिक परेशानियाँ उत्पन्न कर सकती है। सकारात्मक सोच और एकाग्रता से कार्य करने पर सभी कार्य पूर्ण होंगे। शिक्षा में सफलता और नौकरी/व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। शुभ फल के लिए कबूतरों को बाजरा खिलाना लाभकारी रहेगा。

English

This month may create some initial mental challenges for Leo natives due to Ketu and Moon in the ascendant. However, focused and positive efforts will ensure success in education, career, and business. Maintain proper diet and health to avoid problems. Feeding millet to pigeons is auspicious and brings favorable results.

कन्या राशि

Virgo
Hindi

कन्या राशिवालों के लिए यह माह अत्यंत लाभदायक रहेगा। लग्नेश का मूल त्रिकोण में होना त्रिकोण राजयोग बनाता है। दशम भाव पर देवगुरु बृहस्पति की उपस्थिति राजकेशरी योग का निर्माण कर रही है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे, व्यवसाय और नौकरी में सफलता के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन या नई योजनाओं के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन में उन्नति संभव है। शुभ फल प्राप्ति के लिए शिवजी की पूजा लाभकारी रहेगी。

English

Virgo natives can expect significant success this month. The ascendant lord in the trine creates Trikon Raj Yoga. Jupiter’s position in the tenth house with Moon forms Raj Kesari Yoga. Pending work will be completed, business ventures will prosper, and job promotions are indicated. Relocation or new plans are favorable. Students will achieve academic progress. Performing puja for Lord Shiva will enhance positive outcomes.

तुला राशि

Libra
Hindi

तुला राशिवालों के लिए यह माह हर प्रकार के सुख देने वाला रहेगा। मंगल ग्रह उच्च राशि में सुख भाव पर स्थित है। प्रॉपर्टी खरीदने या निर्माण करने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को शिक्षा में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सकारात्मक सोच बनाए रखें। देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव पर होने से शिक्षा और कैरियर में लाभ होगा। शुभ फल प्राप्ति के लिए गाय को रोटी खिलाना लाभकारी रहेगा。

English

This month brings overall happiness for Libra natives. Mars in exalted position in the house of pleasures ensures prosperity. Purchasing or constructing property is favorable. Health should be monitored carefully. Students may face academic delays, so maintaining focus and positive thinking is crucial. Jupiter’s full aspect on the fifth house enhances educational and career gains. Feeding a cow with bread will attract auspicious results.

वृश्चिक राशि

Scorpio
Hindi

वृश्चिक राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला फल देगा। मंगल ग्रह पराक्रम भाव पर उच्च राशि में बैठा है, जिससे शक्ति और साहस बढ़ेगा। शत्रु के दुष्प्रभाव कम होंगे। सूर्य और बुध की युति से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। देव स्थानों की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। शुभ फल प्राप्ति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा。

English

This month will yield mixed results for Scorpio natives. Mars in the house of courage in exalted position enhances strength and capability, and mitigates enemies’ effects. The Sun and Mercury in the house of courage provide success in professional and personal endeavors. Positive relations with family are indicated. Visiting a deity or temple is auspicious. Reciting the Hanuman Chalisa will strengthen favorable results.

धनु राशि

Sagittarius
Hindi

धनु राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला फल देगा। देवगुरु बृहस्पति सप्तम भाव में बैठकर गजकेशरी योग बना रहे हैं। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे और विवाह/संबंधों में सुधार होगा। भाग्य थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है, लेकिन बृहस्पति की दृष्टि लाभ भाव पर पड़ रही है, जिससे लाभ में वृद्धि होगी। व्यर्थ खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। शुभ फल प्राप्ति के लिए विष्णु भगवान की पूजा लाभकारी रहेगी。

English

Sagittarius natives may experience mixed results this month. Jupiter, the lord of the ascendant, in the seventh house forms Gaj-Kesari Yoga, ensuring the completion of pending tasks. Tasks delayed for a long time may be completed successfully. Unmarried individuals may find prospects for marriage. Jupiter’s aspect on the house of gains enhances financial benefits, though avoid unnecessary expenses. Worshipping Lord Vishnu will enhance auspiciousness and overall success.

मकर राशि

Capricorn
Hindi

मकर राशिवालों के लिए यह माह सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। कार्यों में सफलता और कैरियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी खरीदने या जीवनसाथी चयन के लिए समय अनुकूल है। खान-पान पर ध्यान दें। दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित रखना लाभकारी रहेगा। शुभ फल प्राप्ति के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें。

English

Capricorn natives will experience positive energy this month. Sun and Mercury in the ascendant form Budh-Aditya Yoga, helping achieve goals with intelligence and determination. Career and property investments are favorable. Choosing a life partner is auspicious at this time. Maintain proper diet and health to avoid disturbances in daily routine. Reciting the Vishnu Sahasranama will strengthen fortune and promote positive results.

कुंभ राशि

Aquarius
Hindi

कुम्भ राशिवालों के लिए यह माह प्रारंभ में मानसिक उलझन ला सकता है। लग्न में राहु और चन्द्रमा की युति नकारात्मक विचार उत्पन्न कर सकती है। एकाग्रता और सकारात्मक सोच से कार्य करने पर सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय के लिए थोड़ा समय प्रतीक्षा करें। शुभ फल प्राप्ति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा。

English

This month may initially create mental confusion for Aquarius natives due to Rahu and Moon in the ascendant, forming Chandra Grahan Yoga. Focused efforts and concentration will lead to success in studies and personal pursuits. Property-related decisions are advised to be delayed slightly to avoid losses. Sudden financial gains are also possible. Reciting the Hanuman Chalisa will bring positive energy and favorable results.

मीन राशि

Pisces
Hindi

मीन राशिवालों के लिए यह माह मानसिक उतार-चढ़ाव ला सकता है। लग्न में शनि और चन्द्रमा के विषाणुक योग के कारण परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। केंद्र में चन्द्रमा और बृहस्पति की उपस्थिति गजकेशरी योग बना रही है, जिससे अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में लाभ और कैरियर में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभ फल प्राप्ति के लिए शनि दशरथ कृत स्त्रोत का पाठ या श्रवण लाभकारी रहेगा。

English

Pisces natives may face mental stress this month due to Shani and Moon in the ascendant forming Vishnamak Yoga, resulting in ups and downs. However, Moon and Jupiter in the center form Gaj-Kesari Yoga, which ensures completion of pending tasks. Business success and career growth are indicated. Maintain health and respect elders. Reciting or listening to Shani Dashrath Krit Strot will attract favorable results and mitigate adverse planetary effects.

Link Copied to Clipboard!