मासिक राशिफल 2026

Monthly Horoscope Predictions (मासिक राशिफल) for all Zodiac Signs (Aries to Pisces) for June 2026. Detailed astrological analysis for career, health, relationships, and financial growth in both Hindi and English. Talk to an expert for a better life.

मासिक राशिफल जून 2026 | Monthly Horoscope in Hindi

Bilingual Edition - Hindi & English

मेष राशि

Aries
Hindi

मेष राशि वालों के लिए यह माह शुभ फलदायी रहेगा। लग्न में मंगल स्वयं स्वगृही होकर रुचक महापुरुष योग का निर्माण कर रहे हैं। इस योग के प्रभाव से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। केंद्र में स्थित देवगुरु बृहस्पति चौथे भाव में गजकेशरी योग बना रहे हैं, जिससे मान-सम्मान मिलेगा। शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णुसहस्रनाम स्त्रोत का पाठ करें।

English

This month is highly favorable for Aries natives. Mars in its own sign forms the Ruchak Mahapurush Yoga, ensuring success in all endeavors. Jupiter positioned in the fourth house forms a Gajakeshari Yoga, bringing respect and new career opportunities. To enhance auspicious results, recite the Vishnu Sahasranama Stotra.

वृषभ राशि

Taurus
Hindi

वृषभ राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला फलदायी रहेगा। पराक्रम स्थान पर उच्च राशि में स्थित देवगुरु बृहस्पति आपके साहस और दृढ़ता को मजबूत करेंगे। यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तो पदोन्नति के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। शुभ फल प्राप्त करने के लिए रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें या सुनें।

English

This month brings mixed results for Taurus natives. Jupiter in exaltation strengthens your determination and valor. For those employed, good opportunities for promotion and career advancement are indicated. Attention to health is particularly beneficial. To enhance auspicious results, recite or listen to the Ram Raksha Stotra.

मिथुन राशि

Gemini
Hindi

मिथुन राशिवालों के लिए यह माह सामान्य फलदायी रहेगा। भाग्य भाव में राहु की स्थिति आपके भाग्य को कमजोर कर रही है। फिर भी, सप्तम और दशम भाव के स्वामी देवगुरु बृहस्पति द्वितीय भाव में उच्च राशि में बैठकर धन और आर्थिक स्थिति में वृद्धि करेंगे। शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान पाठ करें।

English

This month brings moderate results for Gemini natives. Rahu in the house of fortune weakens luck. However, Jupiter exalted in the second house will enhance wealth and financial stability. This is a favorable time for career growth. To enhance auspicious results, recite the Hanuman Stotra.

कर्क राशि

Cancer
Hindi

कर्क राशिवालों के लिए यह माह अच्छा फलदायी रहेगा। लग्न में चंद्रमा के साथ देवगुरु बृहस्पति की उपस्थिति गजकेशरी योग का निर्माण कर रही है। पंचम भाव का स्वामी मंगल अपनी राशि में दशम भाव में बैठकर रुचक योग बना रहा है। शुभ फल प्राप्त करने के लिए कबूतरों को दाना खिलाएँ।

English

This month is favorable for Cancer natives. The conjunction of Moon and Jupiter forms Gajakeshari Yoga, ensuring the completion of all pending tasks. Mars in its own sign in the tenth house forms Ruchak Yoga, bringing career success. For auspicious results, feed pigeons.

सिंह राशि

Leo
Hindi

सिंह राशिवालों के लिए यह माह मानसिक उलझन उत्पन्न कर सकता है। चंद्रमा के साथ केतु की उपस्थिति चंद्रग्रहण योग बना रही है। शनि की ढैय्या भी आपके राशि पर प्रभाव डाल रही है। लेकिन सूर्य दशम भाव में स्थित है, जो आपके कैरियर को मजबूत करेगा। शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

English

This month may bring mental confusion for Leo natives. The conjunction of Moon and Ketu forms Chandra Grahan Yoga. Saturn’s Dhaiya is also affecting your sign. However, the Sun positioned in the tenth house strengthens your career. For auspicious results, recite the Hanuman Chalisa.

कन्या राशि

Virgo
Hindi

कन्या राशिवालों के लिए यह माह शुभ फलदायी रहेगा। सप्तम भाव में शनिदेव की उपस्थिति आपके वैवाहिक जीवन को सुखी बनाएगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है और कैरियर में भी सफलता मिलने के योग हैं। शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्यनारायण जी को जल अर्पित करें।

English

This month is favorable for Virgo natives. Saturn in the seventh house ensures a harmonious marital life. Pay special attention to health. This period is favorable for students and career growth. To enhance positive results, offer water to Surya Narayan Ji.

तुला राशि

Libra
Hindi

तुला राशिवालों के लिए यह माह हर प्रकार से लाभदायक रहेगा। दशम भाव में उच्च राशि में स्थित देवगुरु बृहस्पति गजकेशरी योग और हंस योग बना रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा कठिन रह सकता है। लग्न का स्वामी शुक्र भाग्य भाव में बैठकर भाग्य मजबूत कर रहा है। शुभ फल के लिए शिवजी की आराधना करें।

English

This month is highly beneficial for Libra natives. Jupiter forms Gajakeshari Yoga and Hamsa Yoga, ensuring enjoyment of comforts and career prestige. For students, the period may present minor challenges. Venus positioned in the house of fortune strengthens your luck. Worship Lord Shiva for auspicious results.

वृश्चिक राशि

Scorpio
Hindi

वृश्चिक राशिवालों के लिए इस माह की शुरुआत कुछ कष्टदायक हो सकती है। सुख भाव में राहु की स्थिति आपके सुख-सुविधाओं में बाधा उत्पन्न कर सकती है। घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि देवगुरु बृहस्पति भाग्य भाव में स्थित होकर मनोबल बनाए रखेंगे। शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को रोटी खिलाएँ।

English

The beginning of this month may be challenging for Scorpio natives. Rahu in the house of comforts may create obstacles. However, Jupiter in the house of fortune oversees the ascendant, keeping your morale high. Luck is on your side. For auspicious results, feed bread to cows.

धनु राशि

Sagittarius
Hindi

धनु राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला फलदायी रहेगा। पराक्रम भाव में राहु की स्थिति आपके साहस को कमजोर कर सकती है। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। धन और पराक्रम भाव का स्वामी शनि सुख भाव में स्थित होकर सुख और समृद्धि में वृद्धि करेगा। शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

English

This month brings mixed results for Sagittarius natives. Rahu in the house of courage may weaken your bravery. Be cautious of adversaries. Saturn positioned in the house of happiness will enhance your comfort and prosperity. For auspicious results, recite the Hanuman Chalisa.

मकर राशि

Capricorn
Hindi

मकर राशिवालों के लिए यह माह अच्छा परिणाम लेकर आएगा। पराक्रम भाव में शनि की स्थिति आपके धैर्य को मजबूत करेगी। चतुर्थ स्थान में मंगल रुचक योग बना रहा है, जिससे आप मेहनत से सुख प्राप्त कर सकते हैं। राजनीतिक या प्रशासनिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। शुभ फल के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।

English

This month brings favorable results for Capricorn natives. Saturn strengthens your patience and determination. Mars forms Ruchak Yoga, enabling you to enjoy material comforts through your efforts. Opportunities for administrative recognition are indicated. Recite the Sundarkand for success.

कुंभ राशि

Aquarius
Hindi

कुम्भ राशिवालों के लिए इस माह मानसिक उलझन का संकेत दिखाई दे रहा है। लग्न में चंद्रमा के साथ राहु ग्रहण योग बनाता है। हालांकि, पराक्रम भाव में मंगल की उपस्थिति आपके साहस को मजबूत करेगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। शुभ फल प्राप्त करने के लिए मंगलवार को लाल मसूर दाल दान करें।

English

This month may bring mental confusion for Aquarius natives. Rahu’s conjunction with the Moon forms Grahana Yoga. However, Mars strengthens your bravery and enthusiasm. Students will find this period favorable for academic progress. Donate red lentils on Tuesday for success.

मीन राशि

Pisces
Hindi

मीन राशिवालों के लिए इस माह मानसिक उलझन उत्पन्न हो सकती है। लग्न में चंद्रमा के साथ शनि की स्थिति विषनाम योग बना रही है। हालांकि, बुध की स्थिति से भद्र योग का निर्माण होता है, जिससे समृद्धि प्राप्त करने की क्षमता बढ़ती है। क्रोध पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है। शुभ फल के लिए गणेश संकटनाशन का पाठ करें।

English

This month may create mental distress for Pisces natives. The conjunction of Moon and Saturn forms Vishnam Yoga. However, Mercury forms Bhadra Yoga, making the person intelligent and fortunate. It is crucial to control anger this month. Recite the Ganesh Sankat Nashan Stotra for overall success.