मासिक राशिफल 2026

Monthly Horoscope Predictions (मासिक राशिफल) for all Zodiac Signs (Aries to Pisces) for November 2026. Detailed astrological analysis for career, health, relationships, and financial growth in both Hindi and English. Talk to an expert for a better life.

मासिक राशिफल नवम्बर 2026 | Monthly Horoscope in Hindi

Bilingual Edition - Hindi & English

मेष राशि

Aries
Hindi

मेष राशिवालों के लिए यह माह अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। पंचम भाव पर वृहस्पति और केतु की युति विद्यार्थियों के लिए रुकावटें ला सकती है। सप्तम भाव में सूर्य और बुध की युति बुधादित्य योग बना रही है, जो बौद्धिक सामर्थ्य और निर्णय क्षमता को सशक्त बनाएगा। भाग्य और लाभ में वृद्धि के संकेत हैं। शुभ फल प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन “विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र” का पाठ करें।

English

For Aries natives, this month brings positive outcomes. Jupiter’s conjunction with Ketu may cause delays in studies. The Sun–Mercury conjunction forms the Budhaditya Yoga, enhancing your intelligence and decision-making abilities. Jupiter’s aspect will strengthen your luck and financial gains. Recite or listen to the “Vishnu Sahasranama Stotra” daily for auspicious results.

वृषभ राशि

Taurus
Hindi

वृषभ राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। देवगुरू वृहस्पति गजकेशरी योग बना रहे हैं, जिससे अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की क्षमता मिलेगी। दशम भाव में राहु भ्रम उत्पन्न कर सकता है, अतः बड़े निर्णय जल्दबाजी में न लें। भाग्येश शनि का लाभ भाव पर बैठना आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। शुभ फल प्राप्त करने के लिए “आदित्य हृदय स्तोत्र” का पाठ करें।

English

For Taurus natives, this month brings mixed yet progressive results. Jupiter forms the Gajakesari Yoga, enhancing your ability to complete pending tasks and bringing career growth. Rahu might cause confusion in professional matters; avoid impulsive decisions. Saturn will provide financial benefits. Recite the “Aditya Hridaya Stotra” daily.

मिथुन राशि

Gemini
Hindi

मिथुन राशिवालों के लिए यह माह सामान्य लेकिन प्रगतिशील परिणाम देगा। सूर्य के साथ बुध बैठकर बुधादित्य योग बना रहे हैं, जिससे बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। यह समय पदोन्नति और प्रगति का संकेत दे रहा है। शनि का दशम भाव में होना कार्य क्षेत्र में स्थायित्व प्रदान करेगा। देवगुरू वृहस्पति का गजकेशरी योग सम्मान लाएगा। शुभ फल प्राप्त करने के लिए मछलियों को चारा डालें।

English

For Gemini natives, this month brings steady progress. Mercury with the Sun forms the Budhaditya Yoga, enhancing your intellect and confidence. This is a favorable phase for career advancement and business growth. Saturn strengthens your professional foundation. Jupiter brings honor and prosperity. To attract auspicious results, feed fish regularly.

कर्क राशि

Cancer
Hindi

कर्क राशिवालों के लिए यह माह सफलता और संतुलन का रहेगा। चन्द्रमा के साथ मंगल लक्ष्मी योग बना रहे हैं। मंगल के नीच राशि का होने के कारण दाम्पत्य जीवन में हल्की चुनौतियाँ आ सकती हैं। चतुर्थ भाव में बुधादित्य योग मान-सम्मान और बुद्धिमत्ता में वृद्धि के संकेत दे रहा है। शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।

English

For Cancer natives, this month brings success and harmony. The Moon conjoined with Mars forms a Lakshmi Yoga, indicating fame and fortune. However, debilitated Mars may cause minor tensions in relationships. The Budhaditya Yoga enhances intellect and professional recognition. Visit and worship Lord Hanuman to attain auspicious results.

सिंह राशि

Leo
Hindi

सिंह राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। केतु ग्रह भ्रम और मानसिक अस्थिरता उत्पन्न कर सकता है। लग्नेश सूर्य बुधादित्य योग बना रहे हैं, जो पराक्रम और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। मंगल ग्रह व्यर्थ खर्चों की प्रवृत्ति को बढ़ा सकते हैं, अतः क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। शुभ फल प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें।

English

For Leo natives, this month brings mixed results. Ketu may cause confusion; maintaining a positive mindset will be key. The Budhaditya Yoga enhances your courage, intelligence, and leadership qualities. Mars may trigger anger and unnecessary expenditure, so self-control is essential. Offer water to Lord Surya daily for auspicious outcomes.

कन्या राशि

Virgo
Hindi

कन्या राशिवालों के लिए यह माह सामान्य फलदायक रहेगा। लग्नेश बुध वाणी में मधुरता लायेंगे और धन लाभ के योग बनायेंगे। सुख-सुविधाओं में कमी और अप्रत्याशित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा। जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय हानि पहुँचा सकते हैं। शुभ फल के लिए मंगलवार को लाल मसूर दाल दान करें।

English

For Virgo natives, this month brings moderate results. Mercury enhances your communication, helping attract unexpected financial gains. However, domestic discomforts or expenses may require careful financial planning. Harmony in relationships will prevail. Avoid hasty decisions. Donate red lentils on Tuesday for auspicious outcomes.

तुला राशि

Libra
Hindi

तुला राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला फलदायक रहेगा। सूर्य नीच राशि का होकर लग्न में बैठा है, जिससे आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। राहु की उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए भ्रम उत्पन्न कर सकती है। आय के स्रोतों में धीरे-धीरे वृद्धि के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य देव को प्रतिदिन जल अर्पित करें एवं शिव सत् नाम स्तोत्र का पाठ करें।

English

For Libra natives, this month brings mixed results. The debilitated Sun may lower your confidence and vitality. Students may face distractions due to Rahu, so focus is essential. Career-wise, income and opportunities will gradually increase, bringing stability. Offer water to the Sun daily and recite the “Shiv Sat Naam Stotra.”

वृश्चिक राशि

Scorpio
Hindi

वृश्चिक राशिवालों के लिए यह माह अत्यंत शुभ एवं फलदायक रहेगा। चतुर्थ भाव का स्वामी केंद्र-त्रिकोण राजयोग बना रहा है। विद्यार्थी जीवन के लिए शिक्षा प्राप्ति में सफलता के प्रबल संकेत हैं। देवगुरु वृहस्पति गजकेशरी योग का निर्माण कर रहे हैं, जो भाग्य और प्रतिष्ठा को मजबूत बनाता है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। शुभ फल प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन “विष्णुसहस्रनाम स्तोत्र” का पाठ करें।

English

For Scorpio natives, this month brings strongly favorable results. The Kendra-Trikona Raj Yoga ensures success in multiple areas. Students will find this period highly supportive. The Gajakesari Yoga will cause your luck, wisdom, and reputation to rise significantly. Travel opportunities will prove beneficial. Recite the “Vishnu Sahasranama Stotra” daily.

धनु राशि

Sagittarius
Hindi

धनु राशिवालों के लिए इस माह मिला-जुला परिणाम प्राप्त होंगे। शनिदेव आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे। यदि आप वाहन लेने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। देवगुरु वृहस्पति भाग्य को कमजोर कर सकते हैं, लेकिन उनकी दृष्टि से पराक्रम और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होगी। शुभ फल प्राप्त करने के लिए शिवजी की विशेष आराधना करें।

English

For Sagittarius natives, this month brings mixed but constructive outcomes. Saturn enhances your domestic happiness and property-related gains. Ensure devotion toward parents to amplify your fortune. Jupiter may slightly weaken luck, yet his aspect strengthens your courage. Worship Lord Shiva regularly to attract auspicious results.

मकर राशि

Capricorn
Hindi

मकर राशिवालों के लिए इस माह मिला-जुला परिणाम प्राप्त होंगे। देवगुरु वृहस्पति केतु के साथ विराजमान होकर आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ायेंगे। वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। सूर्य और बुध बुधादित्य योग बना रहे हैं, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। शुक्र मालव्य योग बना रहा है, जो कैरियर के लिए अत्यंत शुभ है। शुभ फल प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन “आदित्य हृदय स्तोत्र” का पाठ करें।

English

For Capricorn natives, this month brings spiritually awakening results. Jupiter and Ketu inspire deep interest in spirituality. Drive cautiously as minor injuries are possible. The Budh-Aditya Yoga grants professional growth. Venus forms the Malavya Yoga, which enhances prosperity, fame, and authority. Recite the “Aditya Hridaya Stotra” daily with devotion.

कुंभ राशि

Aquarius
Hindi

कुम्भ राशिवालों के लिए यह माह मानसिक उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। चन्द्रमा के साथ राहु की युति भ्रम और उलझन उत्पन्न करेगा। शनि देव आपके आय में स्थिरता और धीरे-धीरे वृद्धि दिलायेंगे। सूर्य और बुध बुधादित्य योग बना रहे हैं, जो बौद्धिक कौशल को मजबूत करेगा। शनि की साढ़ेसाती के कारण अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है। शुभ फल के लिए प्रतिदिन “हनुमान चालीसा” का पाठ करें।

English

For Aquarius natives, this month may bring mental restlessness due to the Moon–Rahu conjunction. Rely on your own clarity rather than others’ opinions. Saturn ensures steady financial growth. The Budh-Aditya Yoga enhances your intellect and confidence. Humility and respect will keep Saturn’s blessings strong. Recite the “Hanuman Chalisa” daily.

मीन राशि

Pisces
Hindi

मीन राशिवालों के लिए यह माह मानसिक उलझनों के साथ आरंभ होगा। चन्द्रमा के साथ शनिदेव विषण्णाम योग बना रहे हैं। यह समय आपको धैर्य और संयम से काम लेने का संकेत दे रहा है। पेट से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मंगल ग्रह शत्रुओं के प्रभाव को कम करेगा। शनि की साढ़ेसाती प्रभाव में है। शुभ फल प्राप्त करने के लिए “बजरंग बाण” का पाठ करें और मंगलवार को हनुमान जी की आराधना करें।

English

For Pisces natives, this month may begin with mental tension, as the Moon–Saturn conjunction creates the Vishanam Yoga. Maintain patience and avoid hasty decisions. Health-wise, extra caution is needed regarding stomach issues. Mars will reduce the influence of enemies. Recite the “Bajrang Baan” regularly and worship Lord Hanuman on Tuesdays.