Our Location
Maa Savitri Jyotish Anushandhan Kendra, near Gauri Shankar Apt. Ali Yavar Jung, Premier Colony, Kurla, Mumbai, Maharashtra 400070
Bilingual Edition - Hindi & English
मेष राशिवालों के लिए यह माह अनुकूल परिणाम लेकर आयेगा। देवगुरू वृहस्पति गजकेशरी योग बना रहे हैं, जिससे रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और मानसिक संतुलन प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कैरियर के दृष्टिकोण से यह माह अत्यंत शुभ है, पदोन्नति के योग बन रहे हैं। शुभ फल प्राप्त करने के लिए श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
For Aries natives, this month promises favorable outcomes. Jupiter forms the auspicious Gajakesari Yoga, bringing completion of pending tasks and mental peace. Domestic harmony will prevail, and your professional life will show signs of growth and recognition. Offer Durva grass to Lord Ganesha for auspicious results.
वृषभ राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला परिणाम लेकर आयेगा। मंगल ग्रह नीच राशि का होकर बैठा है, जिसके कारण मनोबल प्रभावित हो सकता है। लेकिन पंचम स्थान में केंद्र-त्रिकोण राजयोग बन रहा है, जिससे मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखें। शुभ फल के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
For Taurus natives, this month will bring mixed outcomes. Mars may lower your confidence. However, a Kendra-Trikon Raj Yoga ensures that your planned endeavors will be completed successfully. Health-wise, watch your diet to avoid stomach-related troubles. Recite the Hanuman Chalisa for auspicious results.
मिथुन राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला परिणाम लेकर आयेगा। लग्नेश बुध केंद्र-त्रिकोण राजयोग बना रहे हैं, जिससे रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय शिक्षा प्राप्ति के लिए अत्यंत अनुकूल है। प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखें। शनि देव आपके कैरियर और कार्यक्षेत्र में प्रगति का द्वार खोलेंगे। शुभ फल के लिए विष्णुसहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
For Gemini natives, this month brings mixed results. Mercury forms a Kendra-Trikon Raj Yoga, indicating pending tasks will get completed. Students will find this period highly favorable. Be cautious in matters of love. Saturn will strengthen your career and bring progress. Recite or listen to the Vishnu Sahasranama Stotra.
कर्क राशिवालों के लिए यह माह अच्छा परिणाम लेकर आया है। चन्द्रदेव देवगुरू वृहस्पति के साथ लग्न में स्थित होकर गजकेशरी योग का निर्माण कर रहे हैं। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। केतु तथा राहु की दृष्टि के कारण मन में कुछ कंफ्यूजन बन सकती है। सूर्य आपके साहस और नेतृत्व को बढ़ाएगा। शुभ फल प्राप्त करने के लिए शिवजी को जल अर्पित करें।
For Cancer natives, this month will bring positive outcomes. The Moon sitting with Jupiter forms the Gajakesari Yoga, promising growth and prosperity. Ketu and Rahu may cause some mental confusion. The Sun boosts your courage and determination, enabling you to face challenges. Offer water to Lord Shiva every morning.
सिंह राशिवालों के लिए यह माह मानसिक रूप से कुछ बेचैनी देने वाला रहेगा। आपको अपने मन को एकाग्रचित रखकर कार्य करना होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रयास करने के लिए शुभ है। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। सूर्य संकेत दे रहे हैं कि आप अपने पुरुषार्थ द्वारा धन-संपत्ति में वृद्धि कर सकेंगे। शुभ फल के लिए भगवान शिव को कच्चे दूध से अभिषेक करें।
For Leo natives, this month may bring some mental stress. It is essential to stay focused, as distractions could affect performance. Students will find this period favorable for progress. Unnecessary expenditures should be controlled. You are likely to earn wealth through personal effort. Offer raw milk to Lord Shiva every Monday.
कन्या राशिवालों के लिए यह माह स्थिर फल प्रदान करने वाला रहेगा। शुक्र धन की वृद्धि करेगा और आपकी मधुर वाणी से लोगों का मन मोहित होगा। जिन जातकों का विवाह अभी नहीं हुआ, उनके लिए जीवनसाथी चयन का यह उचित समय है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बना बनाया कार्य बिगड़ सकता है। शुभ फल प्राप्त करने के लिए लाल मसूर की दाल का दान करें।
For Virgo natives, this month will bring stable results. Venus indicates financial growth and charm in communication. Unmarried individuals may find this period favorable for choosing a life partner. Mars may increase impatience, so control your temper to ensure efforts yield desired outcomes. Donate red lentils on Tuesday.
तुला राशिवालों के लिए यह माह अत्यंत शुभ और सौभाग्यदायक सिद्ध होगा। शुक्र ग्रह मालव्य नामक राजयोग का निर्माण कर रहा है। आपको जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। बुज़ुर्गों की सलाह की अनदेखी न करें। दशम भाव पर वृहस्पति और मंगल का संयुक्त प्रभाव कार्यों में उन्नति लाएगा। शुभ फल प्राप्त करने के लिए ‘रामरक्षा स्तोत्र’ का पाठ करें।
For Libra natives, this month will prove to be highly auspicious. Venus forms the powerful Malavya Yoga, bringing comfort, luxury, and material gains. Do not ignore the advice of elders. The conjunction of Jupiter and Mars in the tenth house ensures career advancement and steady financial growth. Recite the “Ram Raksha Stotra” regularly.
वृश्चिक राशिवालों के लिए यह माह मिला-जुला परिणाम लेकर आने वाला है। शनि देव विद्यार्थियों के लिए शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत दे रहे हैं। कैरियर के क्षेत्र में कुछ मानसिक दबाव और उलझनें उत्पन्न हो सकती हैं। अपने वरिष्ठों और बड़ों के सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी न करें। शुभ फल प्राप्त करने के लिए मछलियों को आहार (चारा) डालें।
For Scorpio natives, this month will bring mixed results. Saturn ensures academic growth and competitive success for students. However, the career front may bring mental strain and workplace tension. Respecting elders and mentors will play a vital role in ensuring success and peace of mind. Feed fish with grains or food offerings.
धनु राशिवालों के लिए यह माह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। राहु बैठकर आपके पराक्रम को कमजोर कर सकता है। स्वास्थ्य और खान-पान पर संयम रखना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में मनमुटाव या भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शनि देव बैठकर आपके सुख और स्थायित्व में वृद्धि करेंगे। शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि मंदिर में जाकर शनि देव को प्रणाम करें।
For Sagittarius natives, this month may bring ups and downs. Rahu might cause your courage to waver. Maintain discipline in diet and health. In career, you may face confusion or disagreements at work. However, Saturn will strengthen your comforts and domestic stability. Visit a Shani temple and offer your respects to Lord Shani.
मकर राशिवालों के लिए यह माह प्रारम्भ से ही शुभ संकेत लेकर आने वाला है। देवगुरू वृहस्पति अपनी उच्च राशि का होकर हंस नामक योग बना रहे हैं। रुके हुए कार्यों की पूर्णता होगी एवं व्यवसाय में लाभ देखने को मिलेगा। मानसिक अस्थिरता आपकी गति को धीमा कर सकती है। मंगल आत्मबल में मजबूती लाएंगे। शुभ फल प्राप्त करने के लिए गरीबों को चावल का दान करें।
For Capricorn natives, this month begins with auspicious results. Jupiter forms the Hansa Yoga, indicating completion of pending works and growth in business. Maintaining mental steadiness is key. Mars boosts financial prosperity, confidence, and personal strength. Donate rice to the needy for auspicious results.
कुम्भ राशिवालों के लिए यह माह मानसिक उलझन लेकर आने वाला है। राहु बैठकर आपके मन को अस्थिर और भ्रमित कर सकता है। लेकिन शनि देव आपके जीवन में आर्थिक स्थिरता को बल प्रदान करेंगे। मंगल स्वास्थ्य में हल्की गिरावट ला सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। शुभ फल प्राप्त करने के लिए शिवजी की आराधना करें एवं सोमवार को जल अर्पण करें।
For Aquarius natives, this month may bring mental restlessness as the Moon conjoins Rahu, clouding your clarity. Fortunately, Saturn will strengthen your financial position. Mars could cause fatigue, so proper rest is essential. Profitable travels are indicated. Worship Lord Shiva and offer water on the Shivling on Mondays.
मीन राशिवालों के लिए यह माह मानसिक अस्थिरता लेकर आ सकता है। शनिदेव की युति से मन में चिंता, भ्रम और असमंजस उत्पन्न हो सकती है। देवगुरू वृहस्पति केंद्र-त्रिकोण राजयोग बना रहे हैं, जो शिक्षा और भाग्य में सकारात्मक परिणाम देंगे। शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। शुभ फल प्राप्त करने के लिए मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
For Pisces natives, this month may bring emotional imbalance due to the conjunction of the Moon and Saturn. Avoid making decisions under stress. However, Jupiter forms a powerful Kendra–Trikon Raj Yoga, blessing you with educational success. With Saturn’s Sade Sati, hard work is essential. Recite the Hanuman Chalisa on Tuesday.