Our Location
Maa Savitri Jyotish Anushandhan Kendra, near Gauri Shankar Apt. Ali Yavar Jung, Premier Colony, Kurla, Mumbai, Maharashtra 400070

इस सप्ताह आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, क्योंकि आपकी राशि से पराक्रम भाव पर देवगुरु बृहस्पति बैठ करके अपनी पूर्ण नवम दृष्टि से लाभ भाव को देख रहा है इसलिए आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी आप अपने पुरुषार्थ से अच्छा पैसा कमा सकते हैं लेकिन इस सप्ताह सूर्य ग्रह शनि ग्रह के साथ में और 12 में भाव पर बैठे हुए जिस कारण आपके अंदर इगो प्रॉब्लम भी आ सकता है इगो प्रॉब्लम न आने पाये उनके प्रॉब्लम की वजह से आपका काम भी बिगाड़ सकता है अगर एक प्रॉब्लम नहीं रहेगा तो आपके सारे अधूरे कार्य भी परिपूर्ण होंगे इसमें कोई संदेह नहीं है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें । शुभ फल प्राप्त करने के लिए आपको हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करना चाहिए।
इस सप्ताह आपको अपने काम में मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, आपकी राशि से दशम भाव पर मंगल बैठकर के कुल दीपक नाम का योग बनाया हुआ है इस योग के कारण आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी नए कार्य से आपकी योजना के आधार पर कार्य क्षेत्र भी बढ़ेगा और यदि प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो प्रॉपर्टी लेना इस सप्ताह आपके लिए लाभकारी हो सकता है पंचम भाव एवं धन भाव का स्वामी बुध आपकी कुंडली में दशम भाव पर बैठकर के आपके सारे अधूरी कार्य को भी पूर्ण कराएगा लेकिन सकारात्मक सोच के साथ में आपको काम करना आवश्यक होगा सकारात्मक सोच के साथ में अगर आप काम करेंगे तो सारे कार्य आपका परिपूर्ण होंगे और यह नकारात्मक सोच रख करके काम करेंगे तो अधूरे कार्य आपके पूर्ण नहीं हो पाएंगे लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ आएंगी । शुभ फल प्राप्त करने के लिए आपको शिव जी को जल चढ़ाना चाहिए।
इस सप्ताह आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, क्योंकि आपकी राशि पर ही देवगुरु बृहस्पति चंद्रमा ग्रह के साथ में बैठकर के गजकेसरी योग बना रहे हैं इस योग के कारण आपके अधूरे कार्य भी पूर्ण होंगे और बौद्धिक स्थिति बहुत अच्छी बनेगी यदि जीवन साथी चयन करने की मानसिकता में है तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा समय है और इसी सप्ताह से आपका भाग्य उदय भी होने वाला है क्योंकि भाग्य भाव पर देवगुरु बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि भी पड़ रही है इसलिए भाग्योदय होना संभव है लेकिन पराक्रम भाव पर केतु और भाग्य भाव पर राहु बैठकर की भाग्य ग्रहण दोष भी बना रहा है इस दोष के कारण किसी भी कार्य का प्रारंभ अच्छे ढंग से होगा लेकिन समापन में किसी ने किसी प्रकार की नकारात्मक बात आ सकती है इसलिए प्रतिदिन आपको यूट्यूब के माध्यम से विष्णु सहस्त्रनाम नाम का पाठ सुनना चाहिए। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें ।
इस सप्ताह आपको अपने काम में मेहनत करनी होगी। आपकी राशि से 12वीं स्थान पर देवगुरु बृहस्पति बैठे हुए हैं इस कारण धन कमाने में परेशानियां होगी लेकिन व्यर्थ के खर्चों पर अंकुश भी रखना बहुत आवश्यक होगा यदि अंकुश नहीं रखेंगे तो आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है और इस सप्ताह कर्ज लेना आपके लिए ठीक नहीं होगा आपकी राशि से दूसरे स्थान पर केतु बैठा हुआ है जो धन का स्थान कहा जाता है धन के स्थान पर या केतु बैठता है तो व्यक्ति को कंफ्यूजन में भी डालता है सकारात्मक सोच के साथ में आपको काम करना विशेष लाभदायक होगा क्योंकि आपकी राशि से आठवीं स्थान पर मंगल बैठकर की अपनी सप्तम दृष्टि से द्वितीय भाव को देख रहा है इसलिए आपके अंदर चिड़चिड़ापन भी आ सकता है क्रोध भी बन सकता है क्रोध में ना रहे नहीं तो आपका बना बनाया काम भी बिगाड़ सकता है सकारात्मक सोच के साथ में काम करना आपके लिए आगे की योजनाओं को भी बढ़ाएगी तभी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ आएंगी । शुभ फल प्राप्त करने के लिए आपको हनुमान जी को दर्शन करना चाहिए।
इस सप्ताह आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। क्योंकि आपकी राशि पर ही चंद्रमा ग्रह के साथ में कैसे बैठा हुआ है इस कारण कन्फ्यूजन बन सकता है कन्फ्यूजन के साथ में कोई भी कार्य करेंगे वह कार्य आपका परिपूर्ण नहीं होगा लेकिन सकारात्मक सोच के साथ में काम करना आपके लिए विशेष लाभदायक होगा क्योंकि आपके राशि से सप्तम स्थान पर मंगल ग्रह बैठकर के जो आपकी कुंडली में भाग्य भाव का स्वामी है अपने पूर्ण चौथे दृष्टि से कैरियर स्थान को देख रहा है कार्यक्षेत्र में वृद्धि तो कराएगा लेकिन मेहनत भी आपको खूब कराएगा क्योंकि आपकी राशि पर शनि की ढैया का भी प्रभाव चल रहा है शनि की ढैया के प्रभाव के कारण आपको मेहनत अधिक करना होगा और मेहनत से कम फल की प्राप्ति हो पाएगी आलस्य न करें नहीं तो आपका सारा कार्य अधूरा रह जाएगा और आपकी योजनाएं भी अपूर्ण होगी यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें । शुभ फल प्राप्त करने के लिए आपको सूर्य को अर्घ्य प्रदान करना होगा फिर प्रतिदिन सूर्य को प्रणाम करना चाहिए।
इस सप्ताह आपको अपने काम में मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, इस सप्ताह शत्रु के द्वारा जो आपके विकास कार्य में अवरुद्ध हो रहा था वह अवरोध समाप्त हो जाएगा और कोई भी कार्य आप आसानी से परिपूर्ण करने की क्षमता को प्राप्त कर लोगे क्योंकि छठे स्थान पर मंगल बैठकर की शत्रुहन्ता नाम का योग बना दिए लेकिन सुख भाव और सप्तम भाव का स्वामी देवगुरु बृहस्पति दशम भाव पर बैठकर के अपने पूर्व पंचम दृष्टि से धन भाव को देख रहा है इसलिए आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी सुख भाव को अपने सप्तम दृष्टि से देख रहा है इसलिए सुख के आधार मजबूत होंगे और अपने नाम दृष्टि से छठे भाव को देख रहे हैं इसलिए शत्रुओं से भी निजात मिलेगी जिस कारण आपका विकास कार्य बढ़ेगा लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ आएंगी । शुभ फल प्राप्त करने के लिए आपको गाय को चना की दाल और केला खिलाना चाहिए।
इस सप्ताह आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, क्योंकि आपके पराक्रम भाव का स्वामी आपकी राशि से भाग्य भाव पर बैठकर के देवगुरु बृहस्पति अपने पंचम दृष्टि से लगन को देख रहा है इस कारण आपका आत्म बल बहुत मजबूत होगा और सकारात्मक सोच के साथ में कोई भी कार्य करने की प्रेरणा देगा और वही देवगुरु बृहस्पति अपने सप्तम दृष्टि से अपने ही घर पराक्रम भाव को देख रहा है जिससे आपके अंदर कार्य करने की क्षमता को बढ़ाएगा वही देवगुरु बृहस्पति अपने पंचम नवम दृष्टि से पंचम भाव को देख रहा है इससे यह संकेत दिखाई दे रहा है कि यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप उसमें सफलता प्राप्त कर लेंगे लेकिन पंचम भाव पर बैठा हुआ राहु संकेत यह दे रहा है कि अपने क्रोध पर अंकुश रखना जरूरी होगा नहीं तो बना बनाया काम भी बिगाड़ सकता है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें । लाल मसूर की दाल मंगलवार को किसी सफाई कर्मी को देना चाहिए।
इस सप्ताह आपको अपने काम में मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, क्योंकि आपकी राशि का स्वामी मंगल राहु ग्रह के साथ में चौथे स्थान पर बैठा है इसलिए आपकी मेहनत पर ही आपका पारिश्रमिक निश्चित होगा राहु के साथ में यदि मंगल बैठता है तो अंगारक योग भी बनता है और मेहनत भी खूब करवाता है मेहनत करने से चुपके ने यदि हालात से करेंगे तो कोई भी कार्य आपका पूर्ण नहीं हो पाएगा और मेहनत करने से हर आवश्यकता की पूर्ति आपकी हो जाएगी लेकिन अष्टम स्थान पर देवगुरु बृहस्पति बैठा हुआ है जो अपने पांचवें दृष्टि से 12वीं भाव को देख रहा है अचानक कहीं यात्रा भी हो सकती है और वह यात्रा आपके लिए लाभदायक भी हो सकता है लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है यदि गुप्त शत्रु से सावधान नहीं रहेंगे तो आपके विकास में अवरोध भी उत्पन्न हो सकता है। लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ आएंगी । शुभ फल प्राप्त करने के लिए आपको हनुमान जी को मंगलवार के दिन सिंदूर का चोला जरुर चढ़ाएं ।
इस सप्ताह आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आपकी राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति चंद्रमा ग्रह से सप्तम भाव पर बैठकर की गजकेसरी योग बन रहा है और वही राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति अपने पंचम दृष्टि से लाभ भाव को देख रहा है इसलिए परिश्रम का पूरी तरह से बेनिफिट आपको मिलेगा इसमें कोई संदेश नहीं है लेकिन परिश्रम भी आपको खूब करना होगा क्योंकि देवगुरु बृहस्पति पंचम भाव से पंचम दृष्टि से लाभ भाव को देख रहा है सप्तम दृष्टि से लगन को देख रहा है और नाम दृष्टि से पराक्रम भाव को देख रहा है इसलिए प्रक्रम में कोई कमी नहीं होना चाहिए यदि आलस से करेंगे तो आपका कोई भी कार्य अपूर्ण रहेगा इसमें कोई संदेश नहीं लेकिन सकारात्मक सोच के साथ में आपको काम करना होगा पराक्रम भाव पर राहु और भाग्य भाव पर केतु बैठकर के भाग्य ग्रहण दोष भी बना रहा है कोई भी कार्य का प्रारंभि करण अच्छे ढंग से होगा लेकिन समापन में किसी ने किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न हो सकता है ।लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें । शुभ फल प्राप्त करने के लिए आपको गुरुवार के दिन छोटे-छोटे बच्चों को केला जरूर बांटे।
इस सप्ताह आपको अपने काम में मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन आपको परिश्रम भी खूब करना होगा क्योंकि आपकी राशि का स्वामी शनि पराक्रम भाव पर बैठकर की संकेत यह दे रहा है कि आपको मेहनत करने से आलस नहीं करना होगा आपकी मेहनत पर ही आपका पारिश्रमिक निश्चित है क्योंकि सनी ही आपकी कुंडली में आपकी राशि में लग्न भाव का भी स्वामी है वह धन भाव का भी स्वामी है जो पराक्रम भाव पर बैठा हुआ है इसलिए पराक्रम खूब कर आएगा और परिश्रमी भी खूब देगा इसलिए आपको अपने क्रोध पर भी अंकुश रखना होगा यह क्रोध पर अंकुश नहीं रखेंगे तो बना बनाया काम भी बिगाड़ सकता है गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की आवश्यकता है अचानक आए की प्राप्ति भी हो सकती है। लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ आएंगी । शुभ फल प्राप्त करने के लिए आपको विष्णु सहस्त्रनाम नाम का पाठ सुनना चाहिए।
इस सप्ताह आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, क्योंकि आपकी राशि का स्वामी शनि धान भाव पर बैठकर के संकेत यह दे रहा है कि आपका धन की वृद्धि तो जरूर होगी लेकिन आपको ध्यान होना चाहिए कि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है शनिवार हमें भाव का भी स्वामी है इसलिए पैसा आने में भी कमी नहीं होगी और खर्च करने में भी कोई रोक नहीं होगा आपकी राशि पर ही मंगल ग्रह राहु ग्रह के साथ में और बुध ग्रह के साथ में राशि पर ही बैठकर के अंगारक योग भी बना रहे हैं इसलिए आपको क्रोध पर अंकुश बनाए रखना होगा क्रोध पर अंकुश नहीं बनाएंगे तो बना बनाया काम भी आपका बिगाड़ सकता है और देवगुरु बृहस्पति लाभ भाव का स्वामी होकर के पंचम भाव पर बैठा है और पंचम भाव पर बैठकर के अपने सप्तम दृष्टि से लाभ भाव को देख रहा है इसलिए आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें । शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से शुभ फल प्राप्त करने के लिए आपको हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करना होगा।
इस सप्ताह आपको अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करना होगा। क्योंकि आपकी राशि पर ही सूर्य ग्रह के साथ में शनि बैठा हुआ और शनि बैठ करके अपने तीसरी दृष्टि से पराक्रम भाव को देख रहा है इसलिए आपसे मेहनत खूब करवाइए लेकिन मंगल ग्रह 12 में भाव पर बैठा है जिस कारण व्यर्थ की खर्चों पर की भी वृद्धि हो सकती है लेकिन व्यर्थ की खर्चों पर अंकुश रखना बहुत आवश्यक होगा नहीं तो आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है और इस सप्ताह कर्ज लेना ठीक नहीं होगा दुष्ट मित्रों की संगति भी बन सकती है दुष्ट मित्रों की संगति से बचना बहुत आवश्यक है नहीं तो बना बनाया काम भी बिगाड़ सकता है और शनि की साडेसाती के कारण बड़ों का सम्मान करना बड़ों की बात मानना बहुत आवश्यक है शनि की साडेसाती से शुभ फल प्राप्त करने के लिए आपको हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ और हनुमान जी का दर्शन प्रतिदिन करना जरूरी होगा तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ आएंगी ।