Our Location
Maa Savitri Jyotish Anushandhan Kendra, near Gauri Shankar Apt. Ali Yavar Jung, Premier Colony, Kurla, Mumbai, Maharashtra 400070

| दिनांक (2026) | दिन | व्रत / त्यौहार का नाम |
| 31 अगस्त | सोमवार | श्री गणेश चतुर्थी / बहुला संकष्टी / कजरी |
| 1 सितंबर | मंगलवार | रक्षा पंचमी (उड़ीसा) |
| 2 सितंबर | बुधवार | हलषष्ठी व्रत (ललही छठ) |
| 4 सितंबर | शुक्रवार | श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत |
| 5 सितंबर | शनिवार | दही हांडी / शिक्षक दिवस |
हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। आप आज गणेश चतुर्थी का व्रत करेंगे। इसे बहुला संकष्टी चतुर्थी व्रत भी कहते हैं। आज के दिन कजरी पर्व भी मनाया जाएगा। इसके साथ ही, आज सुबह 4:05 बजे पंचक समाप्त हो जाएगा।
भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि आज है। उड़ीसा में लोग इसे रक्षा पंचमी व्रत के रूप में मनाते हैं। वहां इस पर्व को बड़े स्तर पर मनाया जाता है।
भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान बलराम का जन्म हुआ था। संतान की सुरक्षा के लिए सौभाग्यवती महिलाएं अपने पुत्र की लंबी आयु की कामना करते हुए यह व्रत रखती हैं। आप आज ललही देवी की पूजा करें और उन्हें महुआ का फल, भैंस का दूध और दही चढ़ाएं।
भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण प्रकट हुए थे। आप आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखेंगे। गोकुल में भी अष्टमी का पर्व आज ही मनाया जाएगा।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव के ठीक दूसरे दिन दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है। इसे दही कला भी कहते हैं। संयोग से आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस भी मनाया जाएगा।